Sunday, January 1, 2012

वो सब कुछ करने को तैयार ...


वो सब कुछ करने को तैयार
सभी अफसर उनके
जेल और सुधर- घर उनके
सभी दफ्तर उनके
वो सब कुछ ...
      कानूनी किताबें उनकी
      कारखाने हथियारों के
      पादरी प्रोफ़ेसर उनके
      जज और जेलर तक उनके
      सभी अफसर उनके
      वो सब कुछ ...
अखबार छापेखाने
हमें अपना बनाने के
बहाने चुप कराने के
नेता और गुंडे तक उनके
सभी अफसर उनके
वो सब कुछ ...
      एक दिन ऐसा आएगा
      धरा हथियार रह जायेगा
      और ये जल्दी ही होगा
      ये ढांचा बदल जायेगा
-बेर्टोल्ट ब्रेख्ट

No comments:

Post a Comment